पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी की फोटो पर खून से लगाया तिलक

मोदी की फोटो पर खून से लगाया तिलक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरेंद्रमोदी के जन्म दिवस पर भाजपाइयों ने उनकी फोटो को अपने खून से तिलक किया। इसे मोदी का जनून ही कहेंगे कि करीब 200 युवकों ने सुई से अपने अंगूठे से रक्त निकाला और मोदी की फोटो पर टीका लगाया। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग के निवास स्थान के बाहर मोदी को तिलक करने के लिए कार्यकर्ताओं की लाइन लगी हुई थी। चुग ने मोदी को युवाओं का रोल माॅडल बताया।

मोदी ने कहा कि वह पिछले कई सालों से मोदी का जन्म दिवस मनाते रहे हैं। गत वर्ष भी उन्हें खून से तिलक किया गया था और आज भी। मोदी की आंधी ने पूरे देश से कांग्रेस का सफाया कर दिया। मोदी की अगुआई में देश प्रगति पर है। चुग ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता मोदी की खातिर अपने रक्त का आखिरी कतरा तक बहाने को तैयार है। इस दौरान जम्मू कश्मीर में आई आपदा के लिए धन राशि भी इकट्ठी की गई और 250 कंबल भी दिए गए।

इस मौके पर नरेश शर्मा, प्रदीप सरीन, हर्ष खन्ना, गौरव महाजन, जरनैल सिंह ढोट, राकेश वैद, डा. राम चावला, संजय शर्मा आदि मौजूद थे।