पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएम के जन्मदिन के मौके पर रखा श्री हनुमान चालीसा का पाठ

पीएम के जन्मदिन के मौके पर रखा श्री हनुमान चालीसा का पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी एक प्रधान के रूप में नहीं सेवक के रूप में काम कर रहे हैं। वह करोड़ों भारतीयों की आशाओं का केंद्र हैं। यह शब्द कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने कहे। वह खन्ना स्मारक में नरेंदर मोदी के 64वें जन्म दिवस पर आयोजित हनुमान चालीसा पाठ के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

जोशी ने कहा कि मोदी सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हुई तबाही के कारण से निवेदन किया है कि वह उनके जन्म दिवस पर आतिशबाजी करने और मिठाइयां बांटने की बजाय उनकी मदद के लिए कुछ कुछ जरूर दें। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग ने कहा कि मोदी अपने 5 साल के कार्यकाल के दौरान देश को बुलंदियों पर ले जाएंगे। उनके साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह और अरुण जेटली जैसे कद्दावर नेता काम कर रहे हैं। इस मौके पर प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, मेयर बख्शी राम अरोड़ा, नरेश शर्मा, डा. बलदेव राज चावला, सुखमिंदर पिंटू, बलदेव राज बग्गा, गौरव महाजन, जनार्दन शर्मा आदि मौजूद थे।