- Hindi News
- लेटेस्ट तकनीक मेथा से दोनों कूल्हे एक साथ बदलना संभव: डॉ. अवतार
लेटेस्ट तकनीक मेथा से दोनों कूल्हे एक साथ बदलना संभव: डॉ. अवतार
अमनदीपअस्पताल के डॉ. अवतार सिंह मेथा हिप स्टेम तकनीक से दोनों कूल्हों को एक साथ बदलने वाले पहले डॉक्टर हैं। पिछले दो सालों से डॉ. अवतार ने 15 ऐसे आॅपरेशन किए, जिसमें उन्होंने दोनों कूल्हे एक साथ बदले। डाॅ. अवतार ने बताया कि मेथा तकनीक जर्मनी की ओर से तैयार की गई है।
उन्होंने बताया कि इस तकनीक से ऑपरेशन में जहां खून का रिसाव कम होता है, वहीं, मरीज दो दिनों के बाद अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है और आॅपरेशन के बाद जिंदगी भर रहने वाले दर्द से भी निजात मिलता है। उम्र के साथ अगर कूल्हे को दोबारा बदलने की आवश्यकता पड़ती है तो इस तकनीक को अपनाने वाले मरीज का आॅपरेशन दोबारा आसानी से किया जा सकता है। पुरानी तकनीक में हड्डी अधिक कटने के कारण दोबारा आॅपरेशन करना काफी मुश्किल और रिस्की होता था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने 29 वर्षीय डॉ. नवीश डेविड सिंह और 45 वर्षीय गुरमीत सिंह का सफल आॅपरेशन किया है।