पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल में मनाया गया दादा दादी दिवस

श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल में मनाया गया दादा-दादी दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीरामआश्रम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में नन्हे-मुन्ने छात्रों की ओर से दादा-दादी दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्रों की ओर से नृत्य संगीत समारोह पेश किया गया। समारोह में नन्हे-मुन्ने छात्रों के दादा-दादी को विशेष तौर पर अामंत्रित किया गया। समारोह में पुष्प वर्षा करके दादा-दादी का स्वागत किया गया।

इस मौके पर दादा-दादी से माॅडलिंग भी करवाई और श्रेष्ठ जोड़ी का चुनाव कर उन्हें बेस्ट दादा-दादी के खिताब से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल विनोदिता सांख्यान ने स्टूडेंट्स की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की।