पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएनडीयू में भंगड़े से शुरू हुआ जोनल यूथ फेस्ट

जीएनडीयू में भंगड़े से शुरू हुआ जोनल यूथ फेस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढोलकी थाप और भंगड़े की धमाल के साथ बुधवार को जीएनडीयू में बी जोन के यूथ फेस्टिवल का आगाज हो गया। दशमेश ऑडिटोरियम में शुरू हुए इस आयोजन का उद्घाटन यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. शरणजीत सिंह ढिल्लों ने किया। जबकि स्वागत युवक भलाई विभाग की डायरेक्टर डॉ. जगजीत कौर ने आए हुए मेहमानों तथा स्टूडेंट्स का स्वागत किया।

इस मौके पर स्टूडेंट्स ने भंगड़ा डाल कर समां बांधा और अपने फन से साबित किया कि युवा आज भी अपने विरसे से जुड़े हुए हैं। रजिस्ट्रार ने कहा कि बदलाव के इस दौर में ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। उन्होंने विद्यार्थी कलाकारों से अपील की कि वह इनमें ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लें, ताकि अपने विरसे को संभाला जाए। उनका मानना है कि इससे जहां विरसा और कला को बढ़ावा मिलता है वहीं कलाकार का आत्मबल भी बढ़ता है। उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी अकादमी, खेल, खोज के अलावा सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देती है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वह बेहतरीन पेशकारी देकर यूनिवर्सिटी का मान बढ़ाएं। फेस्टिवल में 500 के करीब स्टूडेंट्स कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।

आज के मुकाबले में भांगड़ा के अलावा समूह शबद/भजन गायन, समूह गायन भारती, वार, कविशरी, फाइन आट्र्स मुकाबले भी शामिल थे। 18 सितंबर को पहरावा प्रदर्शनी, स्किट, मिमिक्री, माइम, लोक गीत/गीत/गजल, क्लासिक इन (परकशन), क्लासिक वोकल, रंगोली तथा फुलकारी मुकाबले होंगे। अगले दिन 19 को लोक साज, समूह गायन वेस्टर्न, क्लासिक डांस, वेस्टर्न वोकल, क्लासिक इंस्ट्रूमेंटल, डिबेट आदि के मुकाबले होंगे। 20 को ग्रुप डांस, क्विज तथा गिद्दा आदि की पेशकारी होगी। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा।