- Hindi News
- जालंधर इंटर डिस्ट्रिक बेडमिंटन टूर्नामेंट में फर्स्ट
जालंधर इंटर डिस्ट्रिक बेडमिंटन टूर्नामेंट में फर्स्ट
अमृतसर | बेडमिंटनहाल में चल रहे सीनियर इंटर डिस्ट्रिक टूर्नामेंट में बुधवार को आयोजित मैन्स फाइनल मैच में जालंधर ने लुधियाना को 3-2 से हराकर जीत प्राप्त की। इससे पहले आयोजित सेमिफाइनल मुकाबलों में जालंधर ने अमृतसर को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। वहीं दूसरे मैच में लुधियाना ने रोपड़ को 3-1 से हराकर जीत प्राप्त की।