- Hindi News
- नेपाल के राष्ट्रपति ने जत्थेदार मक्कड़ को किया सम्मानित
नेपाल के राष्ट्रपति ने जत्थेदार मक्कड़ को किया सम्मानित
पिछलेदिनों नेपाल यात्रा पर गए एसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ को वहां के राष्ट्रपति रामवरण यादव ने काठमांडू में सम्मानित किया। इस दौरान मक्कड़ ने वहां स्थित आठ मठों की सेवा-संभाल की जिम्मेदारी सिख संगत को सौंपने की मांग की।
उनका कहना है कि इससे इन मठों में सिख मर्यादा कायम की जा सके। गौर हो कि कमेटी ने काठमांडू में 12वें सिख मिशन की स्थापना की है। इस दौरान नेपाल सरकार की तरफ से भी मक्कड़ को सम्मानित किया गया।