- Hindi News
- रेप केसों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो: डॉ. वेरका
रेप केसों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो: डॉ. वेरका
रेपका शिकार हुई बाबा बकाला के गांव चन्नणके की मासूम पांच वर्षीय बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। एससी-एसटी कमीशन के वाइस चेयरमैन डॉ. राजकुमार वेरका ने बुधवार को गुरु नानक देव अस्पताल में जाकर पीड़िता का हालचाल जाना। उन्होंने अमृतसर देहाती के एसएसपी को निर्देश दिए कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, डिप्टी कमिश्नर रवि भगत की ओर से पीड़ित परिवार को 60 हजार रुपए रिलीफ फंड दिया गया।
वेरका ने बताया कि बलात्कार जैसे घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। छोटी-छोटी बच्चियों को निशाना बनाया जा रहा है। इसको रोकने के लिए सख्त से सख्त कानून बनना चाहिए और ऐसे केसों का निपटारा फास्ट ट्रैक कोर्ट में होना चाहिए। अधिकतर केसों में होता है कि कोर्ट फैसला सुनाने में समय ले लेती है जिसका फायदा उठाते हुए आरोपियों के घरवाले गवाहों को बहला-फुसला लेते हैं और इसके नतीजतन आरोपी छूट जाता है।
वेरका ने मेडिकल सुपरिटेंडेंट सुजाता सिंह से पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट ली। बच्ची का इलाज कर रही डॉक्टर हरभजन कौर ने बताया कि बच्ची खतरे से बाहर है, जब उसे हॉस्पिटल में लाया गया था तो उसकी हालत बहुत ही नाजुक थी। गौरतलब है कि उक्त बच्ची के साथ उसी के गांव के हरपाल सिंह ने घिनौना काम किया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया है।
हेरोइन, नशीले पाउडर के साथ चार गिरफ्तार
तरनतारन|जिलापुलिस ने हेरोइन और नशीले पाउडर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएसपी एमके शर्मा ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल भिखीविंड के इंचार्ज एएसआई सुखराज सिंह ने गश्त के दौरान सुखबीर सिंह निवासी सुर सिंह को 10 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। इसी तरह पट्टी पुलिस ने राज कुमार उर्फ लड्डू निवासी वार्ड नंबर-11 पट्टी को 60 ग्राम नशीले पाउडर, झब्बाल पुलिस ने राजबीर सिंह उर्फ बाऊ निवासी झब्बाल कलां को 250 ग्राम नशीले पाउडर और हरिके पुलिस ने धरमिंदरपाल सिंह निवासी सरहाली मंडा को 255 ग्राम नशीले पाउडर के साथ काबू किया है।