पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु साहिबान की शिक्षा को जीवन में अपनाएं: आहूजा

गुरु साहिबान की शिक्षा को जीवन में अपनाएं: आहूजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन|श्री गुरुहरिकृष्ण पब्लिक स्कूल में श्री गुरु अमरदास जी के ज्योति ज्योत दिवस, श्री गुरु रामदास जी के गुरतागद्दी दिवस, श्री गुरु अर्जन देव जी के गुरता गद्दी दिवस को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। स्कूल के प्रिंसिपल नवनीत कौर आहूजा और टीचरों ने स्टूडेंट्स को गुर साहिबान की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने प्रेरित किया। इस मौके पर अमृतसर से भाई हरजीत सिंह जी विशेष तौर पर पहुंचे। इस दौरान स्कूल के मेंबर इंचार्ज हरजीत सिंह, भरपूर सिंह, कुलजीत सिंह आदि मौजूद थे।