पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन रोकने जा रहे शिव सैनिकों को पुलिस ने पकड़ा, दो घंटे बाद छोड़ा

ट्रेन रोकने जा रहे शिव सैनिकों को पुलिस ने पकड़ा, दो घंटे बाद छोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> मलेर कोटला में गायों की हड्डियां मिलने का मामला

भास्करन्यूज | अमृतसर

मलेरकोटला में गायों की हड्डियां मिलने के रोष स्वरूप शिव सेना शेरे हिंद, शिव सेना पंजाब, शिव सेना हिंदोस्तान और अन्य शिव सैनिक बुधवार सुबह रेलवे स्टेशन में ट्रेन रोकने जा रहे थे कि इससे पहले ही पुलिस ने घेराबंदी करके तीन दर्जन शिव सैनिकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इन्हें थाना छेहर्टा ले जाया गया और करीब दो घंटे बाद सभी को रिहा कर दिया गया।

इससे पहले शिव सैनिक बलदेव भारद्वाज, पंकज शर्मा, कुलदीप भगत, विपिन शर्मा, विवेक सागर, सतपाल वर्मा, अरुण भगत, ओम प्रकाश, नीरू कपिला और मोंटी अरोड़ा अन्य कार्यकर्ता को लेकर गोल बाग की तरफ से रेलवे स्टेशन की ओर जाने लगे। एसीपी बलकार सिंह, एसीपी मनमिंदर सिंह, थाना सिविल लाइन के इंसपेक्टर सुखविंदर सिंह रंधावा और गेट हकीमां के इंस्पेक्टर सुशील कुमार करीब डेढ़ सौ पुलिस कर्मचारियों को लेकर पहुंचे। रोष मार्च करते शिव सैनिकों जब रोडवेज बस वर्कशाप के पास परशुराम चौक में पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी से पहले नेताओं और पुलिस के बीच मामूली तकरार भी हुई।