पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस्तीफा दें अिनल जोशी : लक्की

इस्तीफा दें अिनल जोशी : लक्की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम में कांग्रेस पार्षद दल के नेता राज कंवल प्रीत सिंह लक्की ने कहा कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने अपने भांजे पार्षद अमन ऐरी को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों की धज्जियां उड़ा दी हैं। एक उच्च पद पर बैठ कर जोशी ने अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल किया। निगम के पूर्व एमटीपी देसराज चीख-चीख कर मंत्री पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप लगा रहे हैं। जोशी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए और सारे मामले की सीबीआई जांच करवानी चाहिए।

लक्की ने कहा कि अकाली पार्षदों ने जनवरी माह में जोशी पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिनमें से एक आरोप अमन ऐरी को फायदा पहुंचाने का भी था। निगम के नियमों के अनुसार कोई भी पार्षद या उसका रिश्तेदार निगम से कोई निजी फायदा नहीं ले सकता, जबकि निगम के साथ पैट्रोल दिए जाने को लेकर हुए समझौते में ऐरी के भाई के हस्ताक्षर हैं। दूसरा आरोप मेयर बख्शी राम अरोड़ा पर लगा था जिसमें नगर निगम के कमिश्नर की कोठी के साथ वाली जमीन में 50 लाख रुपए रिश्वत लिए जाने की बात कही गई थी। लक्की ने कहा जोशी ने दोनों मामलों की जांच सीनियर आईएएस राहुल तिवाड़ी को सौंपी थी, लेकिन यह जांच एक इंच आगे तक नहीं बढ़ सकी। समय के साथ-साथ अकाली पार्षदों का गुस्सा भी ठंडा हो गया और वह चुप हो गए। वहीं जोशी ने भी जांच को पूरा करवाने में कोई रूचि नहीं दिखाई, जबकि जांच सौंपते समय जोशी ने मामले की रिपोर्ट एक माह में देने की बात कही थी।

लक्की ने कहा कि देसराज के मामले में भी 6 माह में जांच का निपटारा किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

इस संबंध में अनिल जोशी से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन बंद था। वहीं अमन ऐरी का कहना है कि वह शीघ्र ही लक्की और देसराज के खिलाफ मानहानि का दावा ठोकने जा रहे हैं। अब वह इनके आरोपों का जवाब अदालत में ही देंगे और इनसे भी वहीं जवाब मांगेंगे।