कम दहेज लाने के लिए पत्नी को पीटा
थानाडी डिवीजन की पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले राहुल कपूर पर कम दहेज लाने पर प|ी को पीटने के आरोप में पर्चा दर्ज किया है। लोहगढ़ निवासी सोनम कपूर ने राहुल कपूर और उसके परिवार वालों पर आरोप लगाए हैं कि वे सभी दहेज के लिए उसे पीटते थे। पहले तो वह चुपचाप सब सहती रही, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
दहेजकी खातिर प|ी को पीटकर घर से निकाला
थानाछेहर्टा की पुलिस ने सुरिंदरपाल पर दहेज के लिए प|ी को घर से निकालने के आरोप में केस दर्ज किया है। राज एवेन्यू छेहर्टा की रहने वाली सुनीता रानी ने आरोप लगाए हैं कि उसका विवाह सितंबर 2010 को विकास नगर निवासी सुरिंदरपाल से हुआ था। शादी के बाद से ही उसका पति और ससुर प्रकाश चंद उसे मारते पीटते थे। दहेज की मांग पूरी होने पर दोनों ने उसे घर से निकाल दिया।