पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पावरकॉम के चेयरमैन केडी चौधरी के खिलाफ प्रदर्शन

पावरकॉम के चेयरमैन केडी चौधरी के खिलाफ प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएसईबीइंप्लाइज ज्वाइंट फोरम पंजाब ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को हाल गेट सिटी सर्किल में पावरकॉम डायरेक्टर कम चेयरमैन केडी चौधरी का पुतला फूंक प्रदर्शन किया।

सर्किल प्रधान जगदीश भारद्वाज की अगुवाई में किए गए प्रदर्शन में टीएसयू के प्रधान मुख्तार सिंह माहवा भी शामिल हुए। माहवा ने कहा कि पावरकॉम मैनेजमेंट अपने फायदे के लिए कर्मचारियों से 24-24 घंटे काम करवा रही है परंतु मांगें मानने में आनाकानी कर रही है। ज्वाइंट फोरम ने फैसला लिया है कि 22 से 30 सितंबर तक मैनेजमेंट के खिलाफ अर्थी फूंक प्रदर्शन और एक से 13 अक्टूबर तक चेयरमैन, डायरेक्टरों के फील्ड में आने पर काले झंडे दिखाए जाएंगे। इसके बाद भी अगर मांगें पूरी हुईं तो 14 अक्टूबर को पूरे पंजाब के करीब 50 हजार कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल करेंगे। इस मौके पर मदन लाल, महिंदर सिंह, कुलवंत सिंह, रमेश कुमार, राम कुमार, अश्विनी कुमार, हरदेव सिंह, जोगिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद थे।

पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम पंजाब ने हाल गेट सिटी सर्किल ऑफिस में पुतला भी फूंका।