पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रजिस्ट्री करवाने के लिए लोग करते रहे नायब तहसीलदार का इंतजार

रजिस्ट्री करवाने के लिए लोग करते रहे नायब तहसीलदार का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कचहरीपरिसर स्थित तहसील-2 में बुधवार को रजिस्ट्री करवाने आए लोग सुबह से ही नायब तहसीलदार अरविंद सलवान के आने का इंतजार करते रहे।

लोग प्रशासन की कार्यशैली को कोसते नजर आए। उनका कहना था कि सरकारी दफ्तरों के कामकाज में सुधार नहीं हो सकता। एनओसी बंद होने के कारण रजिस्ट्री करवाने वाले लोगों में भारी कमी है और जो चंद लोग आते हैं उन्हें भी धक्कों के सिवाय कुछ हासिल नहीं होता। इस दौरान दो बुजुर्ग महिलाएं भी थी, जिनमें से एक व्हील चेयर पर बैठी हुई थी और दूसरी बीमार थी, जिसे पेशाब की नाली और यूरिन बैग लगा हुआ था।

सुबह10 बजे से आए हैं

तहसील-2में आए अवतार सिंह, दिलबाग सिंह, दलबीर सिंह, चरनदास चावला और परमिंदर सिंह का कहना था कि सरकारी दफ्तरों में काम करवाने के लिए आने वाली आम जनता को परेशान होना पड़ता है, जबकि कर्मचारियों और अधिकारियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वे सुबह दस बजे से आए हुए हैं और तो कोई कर्मचारी ही काउंटरों पर फीस लेने के लिए बैठा है और ही नायब तहसीलदार अपनी सीट पर बैठे हैं। लोगों ने कहा कि प्रशासन ने सख्ती से आदेश दिए हैं कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपनी डयूटी के प्रति लापरवाही बरते और सुबह 9 से 5 बजे तक अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाएं। अगर किसी अधिकारी की ड्यूटी किसी अन्य काम में लगाई जाती है तो उसकी जगह दूसरा अधिकारी दफ्तर में जरूर बैठे, ताकि लोग परेशान हों।

ध्यानरखेंगे लोग परेशान हों

वहीं,नायब तहसीलदार अरविंद सलवान ने कहा कि तरनतारन की कोर्ट में उनकी गवाही थी, इसलिए वहां गए थे। हालांकि वहां से लौटकर उन्होंने कुछ रजिस्ट्रयां निपटाईं हैं। आगे से ध्यान रखेंगे कि लोगों को परेशानी आए।

केस में गवाही देने के लिए कोर्ट गए थे : तहसीलदार

\\\"कोर्टमें एक केस के सिलसिले में गवाही देने और एक जगह पर कब्जा दिलाने के लिए गए हुए थे। इसके अलावा नायब तहसीलदार भी किसी केस में गवाही देने के लिए तरनतारन गए हुए थे। जिस कारण लोगों को समस्या आई है। -संजीवकुमार शर्मा, तहसीलदार-2

मुश्किल| रजिस्ट्रीके लिए आए लोगों में एक बुजुर्ग महिला भी थी, जिसे यूरिन बैग लगा था।

हालात| तहसीलनंबर 2 में लोग रजिस्ट्री करवाने के लिए सुबह 10 बजे ही पहुंच गए थे।