- Hindi News
- भारतीय यान के मंगल पर पहुंचने पर एसीईटी ने मनाया जश्न
भारतीय यान के मंगल पर पहुंचने पर एसीईटी ने मनाया जश्न
अमृतसर | भारतीययान के मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचने पर अमृतसर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसीईटी) के स्टूडेंट्स और स्टॉफ ने जश्न मनाया। इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन के वैज्ञानिकों, इंजीनियर्स और स्टाफ की इस सफलता पर एसीईटी के समूह स्टाफ और स्टूडेंट्स दोपहर 12 बजे एकजुट हुए और अपनी खुशी को जाहिर किया।
चेयरमैन एडवोकेट अमित शर्मा ने कहा कि अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत ने नायाब उपलब्धि हासिल की है। भारत का मंगल अभियान कामयाब होने के साथ ही अंतरिक्ष में उसका रुतबा और बढ़ गया है। ग्रुप डायरेक्टर डा. ओम कुमार हर्ष ने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों की दिन-रात की कड़ी मेहनत के कारण ही आज भारतीयों का सिर एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने गर्व से ऊंचा हो गया है। प्रिंसिपल डाॅ. वीके बंगा ने कहा कि यह समय खुद के भारतीय होने पर गर्व महसूस करने का है। इस दौरान काॅलेज के रजिस्ट्रार, सभी डीन, विभागों के मुखी और स्टाफ मौजूद था।