- Hindi News
- स्टूडेंट्स ने मनाया पं. दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिन
स्टूडेंट्स ने मनाया पं. दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिन
अमृतसर| डीएवीइंटरनेशनल स्कूल में देशभक्त पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने लघु नाटक के माध्यम से पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रिंसिपल अंजना गुप्ता ने स्टूडेंट्स को पंडित जी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान निबंध लेखन, कविताएं लेखन और चित्र प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बड़ी शिद्दत से भाग लिया जिसकी सभी टीचर्स ने सराहना की।