- Hindi News
- \"पंडित दीन दयाल उपाध्याय पूरी तरह संगठन के प्रति समर्पित थे\'
\"पंडित दीन दयाल उपाध्याय पूरी तरह संगठन के प्रति समर्पित थे\'
भारतीयजनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने एकात्म मानववाद के रचियता जनसंघ नेता दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय खन्ना स्मारक में हवन का आयोजन किया। भाजपा नेताओ ने कहा के सादगी से भरा जीवन जीने वाले पं. दीन दयाल उपाध्याय संगठन के प्रति पूरी तरह से समर्पित थे। उन्होंने कहा के दीन दयाल जी एकात्म मानववाद के रचियता के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव की जीती मिसाल थे। कार्यकर्ता उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनकी शिक्षाओ को अपने जीवन में ग्रहण करें। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग, प्रदेश महासचिव राकेश राठोर, मेयर बख्शी राम अरोड़ा, जिला प्रधान नरेश शर्मा, राजिंदर मोहन छीना, केवल कुमार, डॉ बलदेव राज चावला, सुरिंदर शर्मा, सुखमिंदर पिंटू, कँवर जगदीप सिंह, श्वेत मालिक, चंद्रशेखर शर्मा, गौरव महाजन, मनोहर सिंह सैनी, हरबंस भगत, पूनम सूरी, रमा शर्मा, सरबजीत शंटी, सुभाष भाटिया, ममता आदि उपस्थित थे।