पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रावण के रोल के लिए तीन बार पढ़ा रामचरित मानस

रावण के रोल के लिए तीन बार पढ़ा रामचरित मानस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘कोईभी मां-बाप अपने बेटे का नाम रावण नहीं रखना चाहता, लेकिन 4 वेदों और 6 उपनिषदों के ज्ञाता लंकापति रावण भगवान शंकर के परमभक्त थे, रावण जैसे विद्वान की बुद्धिमता अपने आप में अदभुत मिसाल है। रावण संहिता नाम की किताब में ऐसी बीमारियों के इलाज के नायाब नुस्खे हैं, जो आज की मेडिकल साइंस को भी हैरान कर देने वाले हैं। रावण का रोल मेरे लिए बड़ी चुनौती थी, लिहाजा मैंने हर एंगल से इस पर काम किया, यहां तक कि रावण की जिंदगी को समझने के लिए तीन बार श्री राम चरित मानस और श्री रामायण का अध्ययन किया।

लाइफ ओके चैनल पर जबरदस्त सफलता हासिल करने वाले धार्मिक सीरियल देवों के देव महादेव में लंकापति रावण की भूमिका निभाने वाले तरुण खन्ना का कहना है कि आदमी अपने कर्म से पहचाना जाता है। भगवान श्री कृष्ण ने भी श्रीमद भागवत गीता में कर्म की विस्तार से व्याख्या की है। भले ही उनका जन्म दिल्ली में हुआ, लेकिन उनकी कर्मभूमि मुंबई है। इसलिए वह अपने आपको मुंबई का ही कहते हैं। वह मदन मोहन मालवीय रोड पर स्थित प्रसिद्ध शोरूम माही डिजाइन स्टूडियो बाॅय मुकेश मेहरा पर मिस्टर पंजाब कंपीटिशन के लिए ड्रेसेस की खरीदारी करने आए थे। माॅडलिंग से बालीवुड और पालीवुड में पैर जमाने वाले तरुण खन्ना जमीन से जुड़े इंसान हैं। पिछले 11 साल से बड़े और छोटे पर्दे पर अपनी उपस्थिति दर्ज करने वाले तरुण मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के साथ कोका कोला की ऐड के बाद सुर्खियों में आए। उन्होंने जहां हिन्दी फिल्म शहीद भगत सिंह में लीड रोल किया, वहीं पंजाबी फिल्म ‘पता नहीं रब्ब केड़ेंयां रंगा विच्च राजी\\\' में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया। खन्ना का टीवी पर पहला सीरियल ‘अविनाश आईपीएस, था। इसके अलावा उन्होंने विक्रम और बेताल, रंगरसिया और देवों के देव महादेव में सशक्त भूमिका के बूते पर दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई। पंजाबी फिल्मों के बारे में पूछने पर उनका कहना था कि वह एम-एच वन के मशहूर शो निडर में काम कर चुके हैं। उनका मानना है कि पंजाबी फिल्मों को उनके मुकाम तक पहुंचाने के लिए और भी अच्छे डायरेक्टर और टैक्निशयन के साथ साथ नई हेरोइन की भी जरूरत है।

माही डिजाइनर स्टूडियो में मुकेश मेहरा के साथ अभिनेता गैवी चाहल और तरूण खन्ना।