शराब तस्करों ने पुलिस पर चलाई गोलियां
आरोपियों ने शराब लाने के लिए जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया था, उस पर पंजाब पु्लिस का स्टीकर लगाया गया था।
भास्कर न्यूज | अमृतसर
नाकालगाकर खड़े पुलिस एएसआई पर कुछ लोगों ने शराब तस्करों ने गोलियां चला दी और आरोपी गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गए। थाना छेहर्टा पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और उसमें से तीन पेटी शराब बरामद की है। इतना ही नहीं आरोपियों ने कार पर पुलिस का स्टीकर लगा रखा था, ताकि कोई भी रास्ते में उन्हें रोके नहीं। वहीं पुलिस ने आरोपियों में से एक की पहचान ललित कुमार के तौर पर की है। यह आरोपी नाजायज शराब बेचने का धंधा करता है। जानकारी मुताबिक एएसआई बलविंदर सिंह ने खंडवाला में बुधवार रात को नाकाबंदी की थी। इस दौरान आरोपी अपनी कार में रहा था। जिसे रुकने का इशारा किया गया। लेकिन आरोपी ने कार भगाने की कोशिश की। रफ्तार ज्यादा होने के कारण कार कंट्रोल से बाहर हुई और आगे जाकर दीवार से टकरा गई। इस दौरान आरोपी कार से बाहर निकला और पुलिस वालों पर गोलियां चलाने लग पड़ा। पुलिस ने आगे बढकर आरोपी को पकड़ना चाहा तो वह कार छोड़ ही मौके से भाग निकला। पुलिस ने कार के कब्जे में लिया तो उसमें तीन पेटी अंग्रेजी शराब थी। थाना प्रभारी हरीश बहल ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उन्हें पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है।