पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घी मंडी चौक पर लगेगा शहीद केआरएस गिल का बुत

घी मंडी चौक पर लगेगा शहीद केआरएस गिल का बुत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूबेमें आतंकवाद के काले दौर के दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए आईपीएस कंवर रणबीर सिंह गिल का बुत घी मंडी चौक में स्थापित करने की मंजूरी मिल गई है। शहीद के घर वाले इस मांग को लेकर सात सालों से संघर्ष कर रहे थे। फिलहाल नगर निगम के मेयर बख्शीराम अरोड़ा तथा कमिश्नर प्रदीप सभरवाल ने बुत स्थापित करने को हरी झंडी दे दी है।

कंवर 14 दिसंबर 1987 में पटियाला के एसएसपी एएस बराड़ को बचाते हुए शहीद हुए थे। सुबह के वक्त आतंकियों ने बराड़ पर हमला किया था उनके बचाने के लिए उन्होंने खुद को कुर्बान कर दिया था। उनकी शहीदी के बाद उनके घर के पास घी मंडी चौक पर स्मारक बनाया गया था, जिसका उद्घाटन तत्कालीन डीजीपी रिबेरो ने किया था। इसके बाद यह स्थान अनदेखी का शिकार हो गया।उनके छोटे भाई महंत सुखबीर सिंह तथा दोस्त नरिंदरपाल सिंह ने बताया कि वह लोग इस स्मारक पर उनका बुत लगाना चाहते थे मगर इसकी मंजूरी नहीं मिल रही थी। सात साल पहले बुत बना लिया गया था मगर उसे स्थापित नहीं किया जा सका था। इसके लिए वह लोग संघर्ष करते रहे। उक्त लोगों ने बताया कि मंगलवार को वह लोग बख्शीराम अरोड़ा को मिले थे और उन्होंने इसकी स्वीकृति दे दी है। इन लोगों ने इसके लिए मेयर के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी तथा भाजपा पार्षद अनुज सिक्का का भी धन्यवाद किया है, जिन लोगों ने इसमें मदद की। इस बुत को 24 दिसंबर को कंवर के 27वें शहीदी दिवस पर स्थापित किया जाएगा।

सात साल पहले तैयार शहीद के बुत को दिखाते महंत सुखबीर सिंह और नरिंदरपाल सिंह।