- Hindi News
- जेएंडके के सिखों के लिए मांगा स्पेशल पैकेज
जेएंडके के सिखों के लिए मांगा स्पेशल पैकेज
एसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ जम्मू दौरे के दौरान बाढ़ से प्रभावित सिखों की मदद के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को मांग पत्र सौंपते हुए।
भास्कर न्यूज | अमृतसर
एसजीपीसीने जेएंडके में बाढ़ से हुई तबाही में मदद का सिलसिला जारी रखते हुए सीएम उमर अब्दुल्ला से मुलाकात करके प्रभावित सिख परिवारों के लिए स्पेशल पैकेज की मांग की है। इस दौरान मक्कड़ ने कमेटी के सचिव रूप सिंह, अतिरिक्त सचिव दिलजीत सिंह बेदी, सतबीर सिंह, दरबार साहिब के मैनेजर प्रताप सिंह के साथ वहां के राज्यपाल एनएन वोहरा से भी मुलाकात की। श्रीनगर में हुई इस मुलाकात में अब्दुल्ला ने जाति-धर्म से ऊपर उठ कर एसजीपीसी की तरफ से की जा रही मदद की तारीफ की और धन्यवाद भी किया। आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में अब्दुल्ला ने जत्थेदार मक्कड़ से मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने के साथ-साथ गर्म कपड़े तथा अन्य जरूरी सामग्री भेजने की मांग की। इस दौरान मक्कड़ ने प्रभावित सिख परिवारों के लिए स्पेशल पैकेज की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सर्दी की मौसम शुरू हो चुका है। इससे बचने के लिए उन लोगों को फेब्रिकेटिंग छत वाले मकान तैयार करवाए जाएं ताकि वह सर्दी तथा बारिश से महफूज रह सकें। मक्कड़ ने बताया कि सीएम ने भरोसा दिया कि कमेटी की मांग को पूरा किया जाएगा। वोहरा ने भी कमेटी की मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया।