- Hindi News
- सुजूकी ने लांच किया नया माडल 155सीसी जिक्सर
सुजूकी ने लांच किया नया माडल 155सीसी जिक्सर
अमृतसर | पुतलीघर स्थित प्रभात सुजूकी शोरूम में कंपनी ने वीरवार को 155 सीसी जिक्सर नए माडल को लांच किया। इस मौके पर डायरेक्टर जयदीप सिंह, मैनेजर सतीश बेदी तथा एरिया मैनेजर रामकिशन सिंह आदि मौजूद थे। इस माडल को मोटो जीपी इंजीनियर्स ने डिजाइन किया है। इसमें यूआईएमएम लार्ज फ्रंट फोक स्पोटी ट्विन एग्जास्ट डिस्टरमीटर, 7 स्टेप एडजेस्टेबल रियर मोनो सस्पेंशन तथा रेडियल ट्यूबलैस टायर दिया गया है। जिक्सर बाइक का इंजन एसईपी टैक्नॉलाजी से लैस है। यह पांच रंगों में उपलब्ध है।