पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • द्वारिकाधीश मंदिर में हुई कंजकों की पूजा

द्वारिकाधीश मंदिर में हुई कंजकों की पूजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्वींसरोड स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में नवरात्र को लेकर सेवा भारती की ओर से रविवार सुबह 101 कंजकों का पूजन किया गया। पार्षद राम चावला जी की अध्यक्षता में किए करवाए समारोह में मुख्यातिथि के रूप में सुषमा मेहरा ने सेवा भारती के सिलाई सेंटरों बाल संस्कार केन्द्रों से बुलाई गई बॉल कन्याओं का पूजन किया। इस मौके पर बालीवुड डायरेक्टर और लेखिका कविता चौधरी मुंबई से विशेष रूप से पहुंची। मंदिर के पंडित धीरज शर्मा ने पूर्ण विधिविधान से मां की पूजा अर्चना की और भक्तों ने भजन संकीर्तन किया। इसके बाद सभी सदस्यों ने प्रसाद के रूप में कंजकों को कापियां किताबें और हलवा-पूड़ी बांटी। इस मौके पर रजनी डोगरा ने कन्याओं को पुराने समय में नारी शक्ति और समाज के प्रति जागरुकता के बारे में जानकारी दी। संस्था के अध्यक्ष भोला नाथ खन्ना ने आये हुए मेहमानों का धन्यवाद किया।

इस मौके पर संगठन महामंत्री शंकर दत्त तिवारी, अरुण खन्ना, धर्मपाल, नवजीवन शर्मा, अनिल गुप्ता, दीपक नंदा, राजिंदर जोशी, युधवीर, अशोक अरोड़ा, श्याम चड्डा, अजय सियाल आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।