- Hindi News
- दरबार साहिब में मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने माथा टेका
दरबार साहिब में मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने माथा टेका
अमृतसर | मुंबईके पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया तथा उनकी प|ी प्रीति मारिया ने रविवार को दरबार साहिब में माथा टेका। इस दौरान उनके साथ एडीसीपी परमपाल सिंह, एसीपी गौरव गर्ग भी मौजूद थे। राकेश ने कहा कि इस पावन स्थल के बारे में जैसा सुना था वैसा ही पाया। उनका कहना है कि यहां आकर अदम्य सुख की अनुभूति हुई है। इस दौरान उन्होंने पुलिस अफसरों के साथ सुरक्षा संबंधित विचारों का आदान-प्रदान भी किया।