स्टेट रूरल गेम्स आज से
अमृतसर | गुरुनानक स्टेडियम में सोमवार से पंजाब स्टेट रूरल गेम्स फॉर गर्ल्स शुरू होने जा रही है। इसमें पंजाब के 22 जिलों से 2500 खिलाड़ी भाग लेने के लिए अमृतसर पहुंच चुकी हैं।
डायरेक्टर स्पोर्ट्स तजिंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि अमृतसर के 7 वेन्यू पर 12 खेलों को खेला जाएगा। डीएसओ हरपालजीत कौर ने बताया कि लड़कियों के रहने और उनके खाने पीने का पूरा प्रबंध किया जा चुका है। खेलों का आगाज गुरु नानक स्टेडियम में सुबह 11 बजे मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया करेंगे।