- Hindi News
- बैंच प्रैस प्रतियोगिता में तेजबीर राणा रहा विजेता
बैंच प्रैस प्रतियोगिता में तेजबीर राणा रहा विजेता
खालसाकालेज में हुई शहीद भगत सिंह क्लासिक बैंच प्रैस प्रतियोगिता में तेजबीर सिंह राणा को ओवर आल विजेता घोषित किया गया है। 52 किलोग्राम वर्ग में सौरव खान पहले, सुमित दूसरे और अमृत पाल तीसरे स्थान पर रहे, 105 किलोग्राम वर्ग में नीतिश शर्मा पहले, वरिंदर तिवाड़ी दूसरे और पंकज राणा तीसरे स्थान पर रहे। ओपन वर्ग में तेजबीर सिंह, अनीश और कुलजीत पहले तीन स्थानों पर रहे। इस मौके पर खालसा कालेज के प्रिं. डा. माहल सिंह, प्रो. दलजीत सिंह, कपिल तिवाड़ी, मनराज सिंह छीना आदि मौजूद थे।