- Hindi News
- सीबीएसई नार्थ जोन लॉन टेनिस प्रतियोगिता शुरू
सीबीएसई नार्थ जोन लॉन टेनिस प्रतियोगिता शुरू
अमृतसर | डीएवीइंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय सीबीएसई नार्थ जोन-2 टेनिस प्रतियोगिता रविवार शुरू हुई। इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन संदीप ऋषि मुख्यातिथि और एईओ खेल विभाग कुलविंदर सिंह मल्ली विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। चेयरमैन वीपी लखनपाल और प्रिंसिपल अंजना गुप्ता ने अतिथि का स्वागत किया। संदीप ऋषि ने खेलों का आगाज करने के लिए ध्वज फहराया। प्रिं. अंजना गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी।