- Hindi News
- भवन्स में जोड़ों के दर्द और एनीमिया पर सेमिनार
भवन्स में जोड़ों के दर्द और एनीमिया पर सेमिनार
अमृतसर | भवन्सएसएल पब्लिक स्कूल में टीचर्स के लिए जोड़ों के दर्द एनीमिया पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य टीचर्स को इनकी पूरी जानकारी प्रदान करना था। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। यदि टीचर्स सेहतमंद रहेंगे तो वे अपने स्टूडेंट्स को नई दिशा प्रदान करने में सक्षम होंगे। डॉ. पवनदीप सिंह और डॉ. सोनाली देवगण मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। उन्होंने टीचर्स को जोड़ों के दर्द एनीमिया के कारणों, लक्षणों, बचाव उपचार की विधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन बीमारियों के प्रति जागरूक रहते हुए समय पर रोकथाम उपचार करके स्वयं को स्वस्थ रखा जा सकता है।