चुनावी रंजिश में जख्मी किया, 6 पर केस
चुनावीरंजिश में युवक को जख्मी करने के आरोप में थाना चाटीविंड पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान प्रेम सिंह, हरजीत सिंह, लाली, नानक सिंह, ज्ञानी और रिंकू निवासी गांव मड़ियाला के तौर पर हुई है। पुलिस शिकायत में हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह कार रिपेयर का काम करता है। आरोपी उनकी दुकान के बाहर गए और आकर उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं। जब इसका कारण पूछा तो वह कहने लगे कि उसने वोट दूसरी पार्टी को डाले थे। वह इसका मजा सिखाएंगे। इस पर आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
इसी तरह थाना कत्थूनंगल पुलिस को शिकायत में प्रवेश मसीह ने बताया कि वह बस का कंडक्टर है और गत शाम वह बस लेकर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी दिलराज सिंह अपने 10-12 साथियों को लेकर वहां पर आया और बस को रुकवा लिया। आरोपी ने आते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और टिकट वाला बैग भी छीन लिया। बैग में 30 हजार रुपए नकद थे। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है।
बच्चेको उठाकर ले जाने के आरोप में केस दर्ज
अमृतसर| स्कूलजा रहे बच्चे को उठा कर ले जाने के आरोप में थाना चाटीविंड पुलिस ने तरनतारन निवासी सुरिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस शिकायत में रमनदीप कौर ने बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले आरोपी के साथ हुई थी। इससे एक बेटा भी उनके घर पैदा हुआ। दोनों का आपस में झगड़ा रहना के कारण वह अपने बेटे को लेकर वापस अपने मायके गई। यहां पर उसने अपने बेटे को स्कूल में दाखिल करवा दिया। शनिवार को वह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान उसका पति एक एक्टिवा पर सवार होकर आया और उनके हाथों से बेटे को छीन कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
दहेजप्रताड़ना के आरोप में तीन के खिलाफ केस
अमृतसर| दहेजके लिए बहू को घर से निकालने के आरोप में थाना बी डिवीजन पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान नवदीप सिंह, करमजीत सिंह और अमर सिंह निवासी पट्टी के तौर पर हुई है। पुलिस शिकायत में प्रताप एवेन्यू निवासी कुलविंदर कौर ने बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले नवदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके परिवार वालों ने हैसियत से अधिक दहेज दिया। इसके ब