- Hindi News
- ट्रेनिंग कैंप में एनसीसी कैडेट्स का रहा शानदार प्रदर्शन
ट्रेनिंग कैंप में एनसीसी कैडेट्स का रहा शानदार प्रदर्शन
खडूर साहिब | कारसेवा खडूर साहिब मुखी संत बाबा सेवा सिंह जी की अध्यक्षता में चल रहे श्री गुरु अंगद देव कालेज के एनसीसी कैडेटों ने अमृतसर में आयोजित वार्षिक ट्रेनिंग कैंप मुकाबलों के दौरान अच्छे स्थान हासिल कर कालेज का नाम रोशन किया है। यह विचार प्रिंसीपल डा. सुरिंदर बंगड़ ने विजेता बच्चों को सम्मानित करते हुए पेश किए। उन्होंने कहा कि पंजाब बटालियन एनसीसी अमृतसर द्वारा श्री गुरु हरिकृष्ण इंटरनेशनल स्कूल अमृतसर में मुकाबले आयोजित किए गए। जिसमें कालेज के 30 एनसीसी कैडेट ने भाग लिया। कैंप के दौरान रस्साकशी मुकाबलों में कालेज के लड़के और लड़कियों की टीम अवल रही। इसी तरह 400 मीटर दौड़ में जसपाल सिंह ने दूसरा स्थान और मनदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण मुकाबलों में छात्रा हरप्रीत कौर युगराज सिंह ने जीत हासिल की।