दहेज प्रताड़ना के आरोप में 4 पर केस
अमृतसर|दहेज प्रताड़नाके तीन विभिन्न मामलों में थाना वुमन सेल ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस शिकायत में गुरनाम नगर निवासी सिमरनजीत कौर ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले तरनतारन के प्रभदीप सिंह के साथ हुई थी। पति ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसी तरह कटड़ा खजाना की मोनिका ने बताया कि उसकी शादी बाबा बुड्ढा साहिब बाजार वासी गुरविंदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद पति सास अमरजीत कौर ने दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया। वहीं, कर्मजीत कौर सुल्तानविंड ने बताया कि उसकी शादी अमनदीप सिंह के साथ हुई। लेकिन दहेज की मांग पूरी होने पर पीट कर उसे घर से निकाल दिया।