पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिखों की रिहाई के लिए मक्कड़ ने लिखा मोदी को पत्र

सिखों की रिहाई के लिए मक्कड़ ने लिखा मोदी को पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | देशकी जेलों में बंद सिखों की रिहाई के मामले में एसजीपीसी प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि इन की आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ये सजा भी पूरी कर चुके हैं, बावजूद इनकी रिहाई नहीं हो सकी। यह पत्र उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी भेजा है। कमेटी द्वारा जारी प्रेस बयान के मुताबिक इनकी रिहाई को लेकर जगह-जगह विचार चर्चाएं होती रही हैं मगर अफसोस की बात है कि कहीं से भी सकारात्मक पहल नहीं की गई। इस मुद्दे की तरफ उक्त दोनों मंत्रियों का ध्यान दिलाते हुए मक्कड़ ने कहा कि वह इस तरफ तुरंत कार्रवाई करें।