पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोगी ज्वेलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन 14 को

गोगी ज्वेलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन 14 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोगीज्वेलर्स की तरफ से शहरवासियों को लंबे समय से सेवाएं प्रदान करने और लोगों के मिले भरपूर सहयोग प्यार के सदके जल्द ही नया शोरूम खोलने जा रहा है। इसकी जानकारी ज्वेलर्स के मालिक रवि हांडा ने दी। उन्होंने बताया कि उनके लिए यह फख्र की बात है कि साल 1930 से शुरू किए गए ज्वेलरी के काम आज तक लोगों ने इतना विश्वास दिखाया और लंबे समय से अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाबी दिलाई है। उन्होंने कहा कि लगभग 84 सालों से उनकी तरफ से ग्राहकों को बिना किसी धोखाधड़ी के सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि साल 1930 में बाबा साहेब चौक में लाला रेला राम जी ने ज्वेलरी का काम शुरू किया था। इसके बाद साल 1968 में लाला शिव नारायण जौहरी और लाला बाल कृष्ण जौहरी ने शुरू किए गए व्यापार को आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया कि साल 1992 में लारेंस स्थित शास्त्री मार्केट में रवि हांडा और उनके छोटे भाई भारत भूषण हांडा ने गोगी ज्वेलर्स के नाम से शोरूम खोला, जो आज भी ग्राहकों को हरेक तरह की ज्वेलरी और जेमों की विभिन्न डिजाइन पेश कर लोगों का विश्वास जीता। हांडा ने बताया कि लोगों की ओर से मिले सहयोग और भरपूर प्यार के कारण 14 दिसंबर को माल स्थित सेंट्रल मॉल पर आधुनिक सहूलियतों से लैस शोरूम खोला जा रहा है।