- Hindi News
- विजेता बनने से जरूरी है अच्छा इंसान बनना: सूरी
विजेता बनने से जरूरी है अच्छा इंसान बनना: सूरी
डीएवीनेशनल क्लस्टर खेलों की शुरुआत इंटरनेशनल स्कूल में हुई। पूरे भारत के 13 क्लस्टर्स के 155 स्कूलों से 1200 महिला खिलाड़ी भाग लेने के लिए अमृतसर पहुंचीं हैं। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर डीएवी मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान पूनम सूरी मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। इसके साथ ही मनी सूरी, जेपी शूर, वीके मित्तल, जेके लूथरा, प्रो. लक्ष्मी कांता चावला, डॉ. वीपी लखनपाल, प्रिंसिपल नीलम कामरा और प्रिंसिपल डॉ. केएन कौल अतिथि के रूप में पहुंचे।
प्रिंसिपल डॉ. अंजना गुप्ता ने अतिथियों पूरे देश से आए खिलाड़ियों का स्वागत किया। पूनम सूरी अन्य अतिथियों ने डीएवी खेलों का ध्वज फहराकर खेलों की शुरुआत की। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर ध्वज को सलामी दी। पूनम सूरी ने संबोधन करते हुए कहा कि खेल में सबसे महत्वपूर्ण बात है कि खेल भावना से खेलना।
एक खिलाड़ी के लिए विजेता बनने से भी अधिक जरूरी है एक अच्छा मानव बनना। प्रिं. अंजना गुप्ता ने वार्षिक िरपोर्ट पढ़ी और नाटक आनंद नाद का संक्षिप्त परिचय दिया। स्कूल के लगभग 150 स्टूडेंट्स ने आनंद नाद काव्य नाटक का मंचन किया। इस नाटक में स्टूडेंट्स ने गणेश दास जीवन देवी के घर जन्में खुशहाल चंद के जीवन को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में खेलों की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सीएल कोछड़, पीपी शर्मा, अरुण गुप्ता, प्रिंसिपल बीबी शर्मा, प्रिंसिपल विजय, प्रिंसिपल राजेश, अरविंदर घई, सीएम खन्ना आदि उपस्थित थे।