एसजीपीसी ने जेएंडके भेजी राहत सामग्री
एसजीपीसीके सचिव मनजीत सिंह ने जेएंडके बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भेजने की कड़ी के तहत जरूरी सामान से भरे दो ट्रक रवाना किया। प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ के दिशानिर्देश पर भेजे गए इन ट्रकों में गर्म कपड़े, बिस्तर भरे हैं। सिंह ने कहा कि कमेटी बाढ़ आने के दिन से प्रभावितों को हर तरह की मदद करती रही है। उसी कड़ी के तहत यह ट्रक रवाना किए गए हैं। भेजी गई सामग्री में रजाइयां-तलाइयां 250 नग, गर्म कंबल 2,200 नग, गर्म शाल लेडी 1,200 नग, गर्म जैकेट 1,000 नग, बिना सिले सूट 800 नग, गर्म कोटियां 1,500 नग,
बच्चों के सूट 500 नग, पैंट-शर्ट और दस्तार 200 नग, शामिल हैं। इस मौके पर एडिशनल सेक्रेटरी दलजीत सिंह बेदी, उप सचिव सकत्तर सिंह, दरबार साहिब के मैनेजर प्रताप सिंह, प्रधान के निजी सहायक सतिंदर सिंह, एडिशनल मैनेजर जतिंदर सिंह, उप मैनेजर जगतार सिंह, पब्लिसिटी इंजार्च कुलविंदर सिंह रमदास, इंदरमोहन सिंह अंजान, राजिंदर सिहं रूबी आदि मौजूद थे।