स्कूल में महामाई का जागरण कल
अमृतसर| चौकपासियां स्थित आदर्श मॉडल स्कूल में शनिवार की रात महामाई का 31वां जागरण करवाया जा रहा है। नवयुवक सेवक सभा के महंत जुगल किशोर वर्मा ने बताया कि प्रत्येक साल स्कूल में महामाई का गुणगान होता है। भजन मंडलियां के भजनों पर श्रद्धालु झूमते हैं। जागरण के बाद 15 दिसंबर को महामाई का अटूट लंगर भी लगाया जाता है। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल जुगल किशोर, प्रधान लाटी के अलावा कई सेवक मौजूद थे।