पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसजीपीसी ने अमेरिकन गुरुद्वारे के प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा

एसजीपीसी ने अमेरिकन गुरुद्वारे के प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसजीपीसीके प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने अमेरिका के गुरुद्वारा ग्लैन कोव में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप की बेअदबी तथा सिख रहत मर्यादा के उल्लंघन के मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। कमेटी की तरफ से जारी प्रेस बयान के मुताबिक उक्त गुरुद्वारा साहिब में फेस बुक पर डाली गई तस्वीर में आनंद कारज (विवाह) की रस्म के समय दुल्हन पावन स्वरूप की तरफ पीठ करके तथा चंदोआ साहिब के नीचे पोज बना कर फोटो खिंचवाई है। इससे पावन स्वरूप की बेअदबी हुई और यह सिख रहत मर्यादा के उलट है।