- Hindi News
- नरिंदर सिंह कॉन्ट्रेक्टर एसोिसएशन के प्रधान नियुक्त
नरिंदर सिंह कॉन्ट्रेक्टर एसोिसएशन के प्रधान नियुक्त
अमृतसर | कॉन्ट्रेक्टरएसोसिएशन ऑफ अमृतसर की बैठक नरिंदर सिंह की अध्यक्षता में अमृतसर क्लब में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रधानगी पद को लेकर चुनाव किया गया। इसमें नरिंदर सिंह को प्रधान और विजय कुमार को सचिव नियुक्त किया गया। जबकि अजायब सिंह को उपप्रधान, पलविंदर सिंह को-ऑडिनेटर और सतीश कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नए पद अधिकारियों ने शपथ ग्रहण करने उपरांत कहा कि एसोसिएशन को आगे बढ़ाने के वह तन, मन और धन से सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन को बनाने का मुख्य मकसद भाईचारे की भलाई और उनकी मुशिकलों को हल करना है। इस मौके पर तरुण सिंगला, अजीत पाल सिंह, सुखदीप सिंह, तरुण कैंडी, अश्विनी कुमार, वरिंदर कुमार, राजेश कुमार, जस्सी सिंह, अमरीक सिंह आदि िवशेष रूप से उपस्थित थे।