पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी का सपना देश सशक्त बने : मेयर अरोड़ा

मोदी का सपना देश सशक्त बने : मेयर अरोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | वार्डनंबर 50 में लारेंस रोड बीबीके डीएवी कालेज के बाहर मेयर बख्शी राम अरोड़ा की अध्यक्षता में लगाए गए सदस्यता अभियान के कैंप के दौरान सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस कैंप में युवा लड़कियों ने भी सदस्य बनने के लिए उत्साह दिखाया। मेयर ने कहा कि पीएम नरिंदर मोदी का सपना है कि देश को सशक्त बनाने का है। इसके लिए देश भर में करोड़ों नए सदस्य बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इस अवसर पर सुधीर श्रीधर, ऋषि अरोड़ा, सुनील बंसल, वीना शर्मा, अमरीश, सुदर्शन खन्ना, शिव कुमार, मुकुल, अमन गुप्ता, राजीव बहल आदि उपस्थित थे।