पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौशहरा गांव में किया लड़का लड़की अनुपात का सर्वे

नौशहरा गांव में किया लड़का-लड़की अनुपात का सर्वे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर| डीडीआईस्कूल के स्टूडेंट्स की ओर से नौशहरा गांव में लड़के और लड़कियों के अनुपात का पता लगाने के लिए सर्वे किया गया। प्रिंसिपल शबनम शर्मा ने बताया कि स्टूडेंट्स की ओर से किए गए सर्वे के बाद कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आए। गांव की अधिकतर आबादी अनपढ़ थी। सर्वे के निष्कर्ष के अनुसार लड़के और लड़कियों की जन्म दर का अनुपात 3.88 2.88 निकला। उन्होंने भ्रूण हत्या को रोकने के लिए लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य स्टूडेंट्स को जन्म लेते ही लड़कियों को ना मारने की शपथ स्टूडेंट्स, स्टाफ और गांव वालों को दिलाई।