- Hindi News
- पंजाब स्टेट पेंशनर्ज और सीनियर सिटीजन वेल्फेयर एसो. 17 को पेंशन दिवस मनाएगी
पंजाब स्टेट पेंशनर्ज और सीनियर सिटीजन वेल्फेयर एसो. 17 को पेंशन दिवस मनाएगी
पंजाबस्टेट पेंशनर्ज और सीनियर सिटीजन वेल्फेयर एसोसिएशन जिला अमृतसर गर्वनिंग कौंसिल की बैठक जिला प्रधान मदन गोपाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें फैसला लिया गया कि एसोसिएशन की ओर से 17 दिसंबर को शिवाला रोड स्थित पुष्पावती हाल में पेंशन दिवस मनाया जाएगा। इसमें जिले के सभी पेंशनर्ज शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी कर पेंशनर्ज को डीए की किश्त जारी नहीं की। जबकि पति प|ी दोनों को सफरी भत्ता, एक जनवरी 2006 और 30 नवंबर 2011 तक रिटार्यड हुए पेंशनर्ज को एक सामान माना जाए। उन्होंने कहा कि 80 साल या इससे ऊपर के पेंशनर्ज को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर दीना नाथ चौहान, सविंद्र सिंह, ब्रह्मदेव, सुखदेव राज, सरबजीत सिंह, रतन लाल, मदन लाल, नरिंदर सिंह, सुच्चा सिंह, करतार सिंह, हरभजन सिंह, जसवंत सिंह आदि उपस्थित थे।