- Hindi News
- \"आरोपियों ने मेरे भाई के सीने में गोली मारी और उसने वहीं दम तोड़ दिया\'
\"आरोपियों ने मेरे भाई के सीने में गोली मारी और उसने वहीं दम तोड़ दिया\'
मैंअपने छोटे भाई नरिंदर, बावा सिंह और कुछ अन्य लोगों को साथ लेकर बावा सिंह की जमीन पर पहुंचा तो वहां आरोपी ट्रैक्टर चला रहे थे। उस समय वहां करीब 300 लोग मौजूद थे। जब हमने आरोपियों से पूछा कि हमारी जमीन पर ट्रैक्टर क्यों चला रहे हो तो आरोपियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इनमें से एक गोली मुझे लगी, जबकि दूसरी नरिंदर सिंह के सीने में जा लगी। उसने मौके पर दम तोड़ दिया। जब तक पुलिस आती तब तक आरोपी कई राउंड फायर कर चुके थे। यह कहना है गुरु नानक अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए जख्मी मखतूल सिंह का। वह गांव मंझ में जमीन को लेकर दो गुटों में चली गोलियांे से जख्मी हुआ है।
इस फायरिंग में अकाली सरपंच, पूर्व पुलिस मुलाजिम सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जन भर के करीब लोग गंभीर जख्मी हो गए। मरने वालों की पहचान अकाली सरपंच नवाब, जगतार सिंह निवासी लोधी गुज्जर और नरिंदर सिंह निवासी मंझ के तौर पर हुई है। वहीं मखतूल सिंह, साहिब सिंह, जसपाल सिंह और बलजीत सिंह निवासी गांव मंझ गंभीर जख्मी हुए हैं, जिनका गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को हल्की चोटें लगी है। जिन्हें फर्स्ट एड मुहैया करवा कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
वहीं झगड़े की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पर भी आरोपियों ने गोलियां चलाई और वहां से भागने को मजबूर कर दिया, लेकिन कुछ ही देर के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने मौके पर जाकर आरोपियों को खदेड़ने के लिए जवाबी फायरिंग की और कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक गांव मंझ में तीन कनाल जमीन को लेकर पूर्व ब्लॉक समिति के चेयरमेन सरबजीत सिंह लोधी गुज्जर और गांव के ही निवासी बावा सिंह के बीच विवाद चल रहा है। लोधी गुज्जर इस जमीन पर कब्जा करना चाहता है, जिसके तहत शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने साथियों को साथ लेकर पहुंचा और जमीन पर ट्रैक्टर चलाना शुरू कर दिया। इस बात का पता लगने पर बावा सिंह अपने साथियों के साथ लोधी गुज्जर को रोकने के लिए चला गया। बावा सिंह ने ट्रैक्टर चलाने से रोका तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और इसी दौरान किसी ने बीच में गोली चला दी। पहली गोली नरिंदर सिंह को जा लगी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसी दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलनी शुरू हो गई।
इसी दौरान गोली सरपंच नवाब के माथे पर लगी और जगत