- Hindi News
- प्रोजेक्टों के काम में तेजी लाओ : सुखबीर
प्रोजेक्टों के काम में तेजी लाओ : सुखबीर
उपमुख्यमंत्रीसुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को अपने अमृतसर दौरे के दौरान शहर में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स को लेकर विभागीय अधिकारियों से मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने हरेक विभाग से काम की प्रगति तथा उसमें रही रुकावटों के बारे में जानकारी ली।
बैठक में नगर निगम के मेयर बख्शीराम अरोड़ा, कमिश्नर प्रदीप सभरवाल, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन संदीप रिषी, पावर काम के चीफ इंजीनियर नरिंदर कुमार गांधी, सिटी सर्किल के एसई सतीश कुमार चावला के अलावा पीडब्ल्यूडी, सीवरेज बोर्ड आदि के अधिकारी शामिल हुए। छोटे बादल ने बैठक में बीआरटीएस समेत अन्य प्रोजेक्ट की डिटेल्ड मांगी।
बीआरटीएस पर उन्होंने पावर काम को हिदायत दी कि रास्ते में पड़ने वाले बिजली के पोल को शिफ्ट करें।