पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर के बाहर खेल रहे बच्चे को अज्ञात ने मारी गोली

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को अज्ञात ने मारी गोली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मजीठारोड प्रकाश विहार में घर के बाहर खेल रहे 12 साल के बच्चे को अचानक गोली लग गई। इससे वह जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोली किसने चलाई या किस तरह से चली, इस बात को लेकर असमंजस बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक प्रकाश विहार में सुभाष कुमार अपने परिवार के साथ रहता है। वीरवार शाम को सुभाष का बेटा सचिन घर के बाहर खेल रहा था। अचानक से एक आवाज आई, जिसे सुनकर सुभाष तुरंत घर के बाहर निकला तो देखा कि उसका बेटा जमीन पर गिरा पड़ा था और उसकी गर्दन पर एक जख्म था। जहां से खून बह रहा था। सुभाष तुरंत बेटे को डाॅक्टर के पास लेकर गया। डाॅक्टर ने दवाई लगाकर पट्टी कर दी, लेकिन खून बहना बंद हुआ। इस तहत उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर अच्छी तरह चेकअप कर पता चला कि बच्चे को गोली लगी है। जो उसके पेट में चली गई है। इसके तहत थाना सदर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी वविंदर महाजन ने कहा कि गंभीरता से जांच की जा रही है कि आखिर कार गोली किसने चलाई और क्यों चलाई है।

मौके पर इकट्‌ठे हुए बच्चे के परिवार वाले मामले की जानकारी देते हुए।