पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने को 5000 स्टीकर छपवाए

ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने को 5000 स्टीकर छपवाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर|दैनिक भास्करकी ओर से हादसे के खिलाफ शुरू किए गए महा अभियान के बाद शहर की समाजसेवी संस्था अखिल भारतीय ह्यूमन राइट्स वेल्फेयर एसोसिएशन ने ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 5000 स्टीकर छपवाए हैं। मेयर बख्शीराम अरोड़ा ने अपनी गाड़ी पर स्टीकर लगाकर इस अभियान को शुरू किया। इस स्टीकर पर साफ लिखा है कि गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करें और सीट बैल्ट पहनें। दो पहिया वाहन चलाते समय हैलमेट जरूर पहनें। गाड़ी चलाते समय शराब का सेवन करें। ट्रैफिक नियमों की हमेशा पालना करें। यह सभी नियम हमारी सुरक्षा के लिए हैं।