पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब के एनसीसी कैडेट्स ने नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में पाया दूसरा स्थान

पंजाब के एनसीसी कैडेट्स ने नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में पाया दूसरा स्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहारमें आयोजित नेशनल इंटीग्रेटेड कैंप में पंजाब के एनसीसी कैडेट्स ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल आरके भारद्वाज ने बताया कि 16 कैडेट्स लेफ्टिनेंट राज कुमार मित्रा की अध्यक्षता में भाग लेने पहुंचे। इनमें से 10 कैडेट्स बीके सीनियर सेकंडरी स्कूल घी मंडी के थे। कैडेट्स ने ग्रुप सांग, ग्रुप डांस, क्विज, डिबेट और एनआईएपी जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। ग्रुप डांस और डिबेट में कैडेट्स ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल भारद्वाज ने स्टूडेंट्स के पहुंचने पर उनका स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर अश्विनी मेहता, विजय कांत, सतपाल, विकास पराशर, सुखचैन सिंह आदि मौजूद थे।