पीएनबी ने लगाया जागरुकता कैंप
पंजाबनेशनल बैंक की ओर से एमएसएमई जागरुकता कैंप मंडल प्रमुख सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में लगाया गया। कार्यक्रम में फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल संस्था के प्रधान कमल डालमिया के अलावा अन्य इंडस्ट्रियलिस्ट मौजूद थे।
इस मौके पर सुरजीत सिंह ने बताया कि उनका बैंक बहुत ही प्रतिस्पर्धात्मक ब्याज दर पर ऋण देता है। इस दौरान पंजाब सरकार की इंडस्ट्रियल पॉलिसी और इसके तहत आने वाले विभिन्न तरह के इंसेंटिव के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि लोग बैंक की ओर से जारी लोन स्कीमों का लाभ उठाएं।