पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भंगड़ा डालते समय हुआ झगड़ा गोली चलने से 3 युवक जख्मी

भंगड़ा डालते समय हुआ झगड़ा गोली चलने से 3 युवक जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने किया 7 लोगों पर केस दर्ज

भास्करन्यूज| तरनतारन

गांवबचड़े में डीजे पर भंगड़ा डालते समय युवकों की आपसी में तकरार में गोलियां चलने से तीन युवक जख्मी हो गए। थाना सिटी पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, जख्मियों को इलाज के लिए अमृतसर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

जगजीत सिंह निवासी गोइंदवाल बाइपास तरनतारन ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि उसके दोस्त सरवन सिंह निवासी बचड़े का शगुन था। शगुन के बाद उनके घर में डीजे लगाया था। वह अपने दोस्त जगरूप सिंह, सिमरतपाल सिंह के साथ वहां गया था। रात 12 बजे के करीब वह भंगड़ा डाल रहे थे। इसी दौरान उनकी गांव के ही हरपाल सिंह और उनके साथियों के साथ तकरार हो गई।

गुस्से में हरपाल सिंह ने 32 बोर की पिस्टल, उसके साथी निशान सिंह ने 315 बोर की राइफल, गुरजंट सिंह ने 32 बोर की पिस्टल, मलकीत सिंह 32 बोर की पिस्टल और रछपाल सिंह, जगतार सिंह रेशम सिंह ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिस दौरान वह और उसके दोनों साथी गंभीर जख्मी हो गए। एसएचओ इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

रेलवेमें टीसी भर्ती कराने का झांसा दे 5 लाख ठगे

सिटीपुलिस ने युवक को रेलवे में टीसी भर्ती करवाने का झांसे देकर पांच लाख रुपए ठगने के आरोप में दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह घटना वर्ष 2002 की है, लेकिन पुलिस ने डीएसपी की जांच के बाद अब केस दर्ज किया है। अभी भी आरोपी फरार बताए जाते हैं।

हरजीत सिंह निवासी सरजा मिरजा छन्ना ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि वर्ष 2002 में चरणजीत सिंह और उसकी प|ी लखविंदर कौर निवासी भैल ढाए वाला ने उसे रेलवे में टीसी भर्ती करवाने की बात कहकर पांच लाख रुपए ले लिए। इसके बाद वे जब भी आरोपियों से नौकरी की बात करते तो दोनों टाल-मटौल करने लगते। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने आज तक तो उसे नौकरी दिलवाई और की उनकी रकम वापस की। एएसआई मुख्तयार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।