पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस के बाद अब अकाली दल ने किया सबको खुश, बांटे थोक में पद

कांग्रेस के बाद अब अकाली दल ने किया सबको खुश, बांटे थोक में पद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिरोमणिअकाली दल जत्था शहरी के प्रधान उपकार सिंह संधू ने कचहरी चौक स्थित पार्टी दफ्तर में शुक्रवार को नई बॉडी की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 15 सर्किल प्रधानों में से 10 नए चेहरे शामिल किए जाने के अलावा 35 वार्डों में से भी 40 फीसदी प्रधान बदले गए हैं। संधू ने दूसरी बार प्रधानगी मिलने के बाद यह लिस्ट जारी की है। उन्होंने कहा कि वह अपनी नवगठित टीम के साथ क्राइम और नशे के खिलाफ काम करेंगे और जनता के साथ राफ्ता बनाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

पार्षदोंकी अनदेखी हो, पांच मैंबरी कमेटी गठित

शहरीप्रधान उपकार सिंह संधू ने बताया कि अकाली पार्षदों के जो काम नहीं हो रहे थे, उसके लिए सीनियर डिप्टी मेयर अवतार सिंह ट्रकां वाले के नेतृत्व में पांच मैंबरी कमेटी बनाई गई है। इसमें डिप्टी मेयर अविनाश जौली और तीन सीनियर पार्षद शामिल किए गए हैं। कमेटी इस बात पर नजर रखेगी कि अकाली पार्षदों की अनदेखी हो। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर अवतार सिंह ट्रकां वाला, डिप्टी मेयर अविनाश जौली, गुरप्रीत सिंह रंधावा, हरजाप सिंह, बावा सिंह गुमानपुरा, पूरन सिंह मत्तेवाल, कुलजीत सिंह, मनजीत सिंह, शमशेर सिंह शेरा, पार्षद अमरजीत सिंह भाटिया, हरविंदर सिंह संधू, टहल सिंह आदि मौजूद थे।

>एडवाइजर- 28 >सीनियर वाइस प्रधान 33 >महासचिव- 30 >सर्किल प्रधान- 15 >सेक्रेटरी जनरल- 2 >फाइनांस सचिव- 1 >ऑफिस सेक्रेटरी- 1 >प्रवक्ता- 1 >एजुकेशन विंग प्रेसिडेंट, मेडिकल विंग प्रेसिडेंट, ट्रांसपोर्ट विंग प्रेसिडेंट, मुस्लिम सोसायटी प्रेसिडेंट >उप प्रधान- 53 >सेक्रेटरी-37 >आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी 34 >प्रोपेगंडा सेक्रेटरी- 23 >असिस्टेंट सेक्रेटरी- 4 >वार्ड प्रधान-65

नई टीम की घोषणा करते प्रधान उपकार सिंह संधू। साथ हैं सीनियर डिप्टी मेयर अवतार सिंह ट्रकां वाले, डिप्टी मेयर अविनाश जौली और अन्य।