पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 7 शहरी और 1 देहाती ब्लाॅक प्रधान नहीं पहुंचे

7 शहरी और 1 देहाती ब्लाॅक प्रधान नहीं पहुंचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीरवार को ही फोन कर दिया था : राजीव भगत

जिलाशहरी प्रधान एडवोकेट राजीव भगत ने कहा कि हरीश चौधरी के आने बारे वीरवार को फोन पर सूचना मिली थी, जिसके बाद सभी को इस बारे में बता दिया गया था। कुछेक गैरहाजिर रहे ब्लाक प्रधानों ने अपनी निजी प्राब्लम के बारे में फोन पर बता दिया था। दूसरी तरफ जिला देहाती प्रधान गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि गैरहाजिर रहे एक ब्लाक प्रधान दिल्ली गए हुए थे।

सतीश शर्मा | अमृतसर

प्रदेशकांग्रेस सह प्रभारी हरीश चौधरी की तरफ से शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में 7 शहरी और 1 देहाती ब्लाक प्रधान नहीं पहुंचे। इस बैठक के बारे में वीरवार को जिला प्रधानों को फोन पर सूचित किया गया था। जिसमें ब्लाक और जिला प्रधानों के साथ मुलाकात की बात कही गई थी। जिला देहाती दफ्तर में बंद कमरे के अंदर चौधरी ने बैठक के दौरान साफ किया कि ब्लाक और जिला की मंथली मीटिंगों में लगातार 3 बार गायब रहने वाले नेताओं के सामने इसका नतीजा जाएगा, क्योंकि यह आल इंडिया कांग्रेस कमेटी का फैसला है। उन्होंने बैठक में सदस्यता भर्ती बढ़ाने और ब्लाक स्तर पर काम करने पर जोर दिया। बैठक में अमृतसर के इंचार्ज सुरिंदरपाल सीबिया भी मौजूद थे।

येब्लाक प्रधान मौजूद थे

जिलाशहरी के 10 ब्लाकों में से ब्लाक प्रधान नवदीप सिंह हुंदल, हरजीत सिंह लाडी और हरिदेव शर्मा के अलावा देहाती के 12 ब्लाक में से 11 ब्लाक प्रधानों ने बैठक में हिस्सा लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार, हरप्रताप अजनाला, प्रदेश महासचिव सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव दिनेश बस्सी, हरजिंदर सिंह सांघना, ओपी कन्नोजिया , कुशल आनंद, बलराज मेहरा, पाल सिंह बमराह, भूपिंदर बिट्टू, अजय कुमार, सुखविंदर सुक्खी, सुनील कौंटी, अवतार सिंह बमराह सहित अन्य मौजूद थे।

बैठकके बारे में बताया ही नहीं : प्रमोद बबला

पुतलीघरब्लाक प्रधान प्रमोद बबला ने कहा कि प्रदेश सह प्रभारी की तरफ से बुलाई गई बैठक के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, अगर इस संबंधी सूचना मिलती तो वह जरूर आते।